सारण: बनियापुर के नवनियुक्त बीइओ ओमप्रकाश शर्मा का शिक्षकों ने किया स्वागत

बीइओ का स्वागत करते संघ के सदस्य
बनियापुर बीआरसी में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने नवनियुक्त बीइओ ओमप्रकाश शर्मा का स्वागत किया और लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह किया।
Saran News: परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को बनियापुर बीआरसी में नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) ओमप्रकाश शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया. संघ के सदस्यों ने बीइओ को अंगवस्त्र प्रदान कर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया.
इस दौरान संघ के नेताओं ने बीइओ से शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया. शिक्षकों ने कहा कि बनियापुर में एक पखवाड़े से अधिक समय तक बीइओ का पद रिक्त रहने के कारण शिक्षा विभाग से जुड़े कई आवश्यक कार्य लंबित हो गये हैं. इन कार्यों का जल्द निष्पादन कराने की मांग की गयी.
लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह
शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त बीइओ को प्रखंड के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही लंबे समय से लंबित विभागीय कार्यों का जल्द निष्पादन कराने का आग्रह किया, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.
शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि नये बीइओ के पदभार संभालने के बाद प्रखंड में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों में तेजी आयेगी और शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान होगा.
हरसंभव सहयोग का बीइओ ने दिया भरोसा
बीइओ ओमप्रकाश शर्मा ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों का जल्द से जल्द निष्पादन कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने विभागीय कार्यों को नियमानुसार समय पर पूरा कराने की बात कही.
ये रहे मौजूद
मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला महासचिव संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राय, सचिव अजिमुल्लाह अंसारी, एमडीएम प्रभारी राकेश मिश्रा, शिक्षक अरविंद सिंह, त्रिपुरारी सिंह, कैशर अली, प्रफुल्ल कुमार, श्रीकांत पांडेय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.
Also Read: बिहार में 6000 करोड़ की लागत से लगेगा स्टील प्लांट, रोजगार और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










