सारण: मढ़ौरा में 150 लीटर अवैध देसी शराब जब्त, दो ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आरोपी फरार

सांकेतिक तस्वीर
मढ़ौरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लेरुआ गांव में अवैध शराब के दो अड्डों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में कुल 150 लीटर देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Saran News: मढ़ौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लेरुआ गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 150 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.
श्रवण मांझी के घर से बरामद हुई 80 लीटर शराब
थाना प्रभारी के निर्देश पर पुअनि अनुप कुमार मौर्य के नेतृत्व में 14 जुलाई को पुलिस टीम ने पहली छापेमारी लेरुआ गांव स्थित श्रवण मांझी के घर पर की. तलाशी के दौरान वहां से 80 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई. पुलिस की भनक लगते ही आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गया.
खंडहरनुमा गुमटी से मिली 70 लीटर अवैध शराब
पहली कार्रवाई के बाद पुलिस ने हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक खंडहरनुमा गुमटी में दूसरी छापेमारी की. यहां से 70 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई. पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धर्मेंद्र महतो झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
मढ़ौरा थाना प्रभारी राज किशोर प्रसाद ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










