सारण में बनेंगे 49,455 नए राशन कार्ड, 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सारण में 49,455 नए राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू, 13 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण जिले में खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र परिवारों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 13 अगस्त 2026 तक 49,455 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले में खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में 13 अगस्त 2026 तक 49,455 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है. इसके तहत प्रतिदिन 1,648 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए.

डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, पंचायत राज पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने से लेकर सत्यापन और राशन कार्ड निर्गत करने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध होनी चाहिए. किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन के बाद होगा भौतिक सत्यापन

अभियान के तहत पात्र लाभुकों के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे. इसके बाद लाभुकों की पात्रता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. एमओ स्तर पर जांच प्रतिवेदन अपलोड किया जाएगा तथा एसडीओ स्तर से राशन कार्ड निर्गत किए जाएंगे.

प्रत्येक पंचायत में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो आवेदन से लेकर सत्यापन तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. वहीं पंचायत प्रतिनिधियों, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं, आरटीपीएस एवं सीएससी केंद्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाएगी.

आवेदनों के सत्यापन के दौरान लाभुक के निवास स्थल का जियो-टैग फोटो एवं जांच प्रतिवेदन अपलोड करना अनिवार्य होगा. अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय को प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करने और लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.

लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी. वहीं बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना भी की जाएगी.

प्रखंडवार राशन कार्ड निर्माण का लक्ष्य

  • छपरा नगर निगम – 1,916 (दैनिक लक्ष्य: 64)
  • सदर छपरा – 2,806 (दैनिक लक्ष्य: 94)
  • मांझी – 3,235 (दैनिक लक्ष्य: 108)
  • बनियापुर – 3,483 (दैनिक लक्ष्य: 116)
  • एकमा – 2,854 (दैनिक लक्ष्य: 95)
  • गड़खा – 3,313 (दैनिक लक्ष्य: 110)
  • परसा – 2,217 (दैनिक लक्ष्य: 74)
  • मकेर – 1,244 (दैनिक लक्ष्य: 41)
  • लहलादपुर – 1,082 (दैनिक लक्ष्य: 36)
  • जलालपुर – 2,076 (दैनिक लक्ष्य: 69)
  • रिविलगंज – 983 (दैनिक लक्ष्य: 33)
  • रिविलगंज नगर पंचायत – 443 (दैनिक लक्ष्य: 15)
  • नगरा – 1,438 (दैनिक लक्ष्य: 48)
  • मढ़ौरा – 3,104 (दैनिक लक्ष्य: 103)
  • मढ़ौरा नगर पंचायत – 372 (दैनिक लक्ष्य: 12)
  • अमनौर – 2,527 (दैनिक लक्ष्य: 84)
  • तरैया – 1,830 (दैनिक लक्ष्य: 61)
  • मशरक – 2,348 (दैनिक लक्ष्य: 78)
  • दरियापुर – 3,480 (दैनिक लक्ष्य: 116)
  • इसुआपुर – 1,928 (दैनिक लक्ष्य: 64)
  • पानापुर – 1,587 (दैनिक लक्ष्य: 53)
  • दिघवारा – 1,312 (दैनिक लक्ष्य: 44)
  • दिघवारा नगर पंचायत – 388 (दैनिक लक्ष्य: 13)
  • सोनपुर – 3,098 (दैनिक लक्ष्य: 103)
  • सोनपुर नगर पंचायत – 391 (दैनिक लक्ष्य: 14)

कुल लक्ष्य : 49,455 नए राशन कार्ड जिले का दैनिक लक्ष्य : 1,648 राशन कार्ड अभियान की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2026

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन