दुकान से लौट रहे व्यवसायी के साथ मारपीट, 50 हजार रुपये छीने

मढ़ौरा में दुकान से घर लौट रहे व्यवसायी पर पांच लोगों ने हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतिनिधि, मढ़ौरा. मढ़ौरा थाना क्षेत्र में दुकान से घर लौट रहे एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर रुपये लूट लिए गये. पीड़ित मिर्जापुर तालपुरेना निवासी सईम हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 जुलाई रात करीब आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच लोगों रवि भगत, कमलेश भगत, सुनील भगत, दिलीप महतो और शैलेश भगत ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने लाठी-डंडे और चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हमलावरों ने उनके नाक पर चोट पहुंचाई और चाकू से वार करने पर उनकी उंगलियां भी कट गई. पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनके पास रखे 50,000 रुपये नकद भी छीन ले गए, जो उन्हें होलसेलर को देने थे. मढ़ौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










