सारण में शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा उठा, डीपीओ ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन

Author Nadim ahmad|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
नए डीपीओ से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल

डीपीओ स्थापना का स्वागत करते संघ के नेता | Prabhat Khabar Network

सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवपदस्थापित शिक्षाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की लंबित वेतन भुगतान की समस्या उठाई. डीपीओ स्थापना ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है. जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नवपदस्थापित डीपीओ स्थापना प्रियंका रानी एवं डीपीओ समग्र शिक्षा नीरज कुमार से मिला. इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला भेंट कर स्वागत किया.

बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिले की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. संघ ने डीपीओ स्थापना के समक्ष प्रधान शिक्षक, सक्षमता-2 तथा सक्षमता-3 एवं 4 के तहत योगदान दे चुके विशिष्ट शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शिक्षकों के हित में लंबित वेतन भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाना चाहिए.

हस्ताक्षर अपडेट होते ही शुरू होगी भुगतान प्रक्रिया

डीपीओ स्थापना प्रियंका रानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके स्तर से किसी भी शिक्षक का वेतन लंबित नहीं रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हस्ताक्षर अपडेट होने के बाद जून माह के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाएगा.

शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की जताई उम्मीद

संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि नए पदाधिकारियों के आने से शिक्षकों को बेहतर कार्यप्रणाली और समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई.

प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, विकास कुमार, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र राम, सचिव अनिल कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, उपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, समरेंद्र कुमार संजीत, अमरेंद्र कुमार अनुराग, सुशील कुमार सिंह सहित कई शिक्षक शामिल थे.


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन