पुलिस ने 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, विक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया.
छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, विक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शराब सेवन में 26 अभियुक्त, शराब कारोबार में सात अभियुक्त, वारंट में एक अभियुक्त, हत्या का प्रयास में एक अभियुक्त, अपहरण में एक अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त एवं अन्य मामलों में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 112 वाहनों से दो लाख पैसठ हजार पांच सौ रूपया जुर्माना राशि वसूली गयी. साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब 1676.92 लीटर जिसमें देसी शराब 185 लीटर व विदेशी शराब 1491.92 लीटर, एक मोटरसाइकिल एवं अपहृता तीन बरामद किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




