ePaper

Chapra News : 23 अक्टूबर से दो पालियों में होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 04 Oct 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : 23 अक्टूबर से दो पालियों में होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

Chapra News : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर या कि फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक दो पालियोंसत्र 2022-24 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर या कि फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक दो पालियोंसत्र 2022-24 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बता में आयोजित की जायेगी. 26 अक्टूबर को कोर कोर्स के विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 28 अक्टूबर को एडिशनल विषय की परीक्षा भी दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए पीजी के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भौतिक, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, मनोविज्ञान तथा होम साइंस विषय शामिल है. जबकि ग्रुप बी में कॉमर्स, उर्दू, संस्कृत, गणित, केमिस्ट्री, जूलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, दर्शनशास्त्र व बॉटनी शामिल है. उन्होंने बताया कि परीक्षा के शेड्यूल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. सभी पीजी विभाग के अध्यक्षों तथा पीजी कॉलेज के प्राचार्यों को भी सूचना भेज दी गयी है. कॉलेजों के सूचना बोर्ड पर भी नोटिफिकेशन प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा में कुल 2395 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें ग्रुप ए के अंतर्गत 1193 तथा ग्रुप बी के अंतर्गत शामिल विषयों में 1202 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मल्टीपरपज परीक्षा भवन को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. जिसमें विश्वविद्यालय के सभी 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्रों के साथ ही छपरा, सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे.

15 अक्टूबर से शुरू होगी बीएड फाइनल इयर की परीक्षा

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने बीएड पार्ट-2 फाइनल इयर सत्र 2022-24 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएड पार्ट-2 फाइनल इयर की परीक्षा 15 अक्टूबर से शुरू होगी. यह परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ली जायेगी. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मल्टीपरपज परीक्षा हॉल को केंद्र बनाया गया है. जिसमें छपरा, सीवान व गोपालगंज के बीएड कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. 15 से 19 अक्टूबर तक मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके बाद 23 से 24 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रैक्टिकल व इपीसी-4 की परीक्षा ली जायेगी. फाइनल इयर परीक्षा के अंतर्गत 15 अक्टूबर को कोर्स सात बी के तहत पेडायोगी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट पार्ट टू, 16 को कोर्स-8 के अंतर्गत नॉलेज एंड करिकुलम, 17 को कोर्स-9 के अंतर्गत असेसमेंट ऑफ लर्निंग, 18 को कोर्स-10 के तहत क्रिएटिंग एंड इंक्लूसिव स्कूल तथा 19 अक्टूबर को कोर्स 11 के तहत ऑप्शनल कोर्स की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन