ePaper

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने रवाना हुई सारण की 25 सदस्यीय टीम

Updated at : 07 Jan 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने रवाना हुई सारण की 25 सदस्यीय टीम

भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए सारण जिले की 25 सदस्यीय रोवर रेंजर टीम उत्साहपूर्वक रवाना हुई.

विज्ञापन

छपरा. भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए सारण जिले की 25 सदस्यीय रोवर रेंजर टीम उत्साहपूर्वक रवाना हुई. टीम की रवानगी सारण समाहरणालय परिसर से की गयी. जहां डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को विधिवत रवाना किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती, भारत स्काउट एवं गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त अमन राज की उपस्थिति रही. अतिथियों ने रोवर रेंजरों को शुभकामना देते हुए अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का संदेश दिया. प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के दौरान सांस्कृतिक संध्या, लोकनृत्य, लोकगीत, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं भारत की विविध संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न राज्यों के रोवर रेंजर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे. साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत ट्रेकिंग, रोप कोर्स, कैंप फायर, टीम बिल्डिंग गेम्स एवं आउटडोर लीडरशिप गतिविधि आयोजित की जायेगी. जिससे प्रतिभागियों में साहस, अनुशासन एवं सामूहिक नेतृत्व की भावना विकसित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन