Chhapra News : नवंबर में भरे जायेंगे स्नातक पार्ट टू के दो सत्रों के परीक्षा फाॅर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 10:15 PM
Chhapra News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 तथा सत्र 2022-25 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. दोनों सत्रों की परीक्षा के लिए फॉर्म नवंबर माह में भरा जायेगा.
छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 तथा सत्र 2022-25 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. दोनों सत्रों की परीक्षा के लिए फॉर्म नवंबर माह में भरा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्र 2021 के लिए 11 से 22 नंवबर तक तथा सत्र 2022 के लिए 12 वे 24 नवंबर तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गयी है. सभी कॉलेजों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. वहीं नोटिस बोर्ड पर भी सूचना प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में एक साथ दोनों सत्रों की परीक्षा आयोजित करायी जायेगी. छठ पूजा का अवकाश समाप्त होने के बाद परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी जायेगी. विदित हो कि इस समय यह दोनों सत्र डेढ़ से दो साल पीछे चल रहे हैं. छात्र-छात्राओं को काफी दिनों से परीक्षा के आयोजन का इंतजार था. ऑफलाइन मोड में भरा जायेगा फॉर्म : परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फॉर्म ऑफलाइन मोड में भरा जायेगा. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर फार्म जारी किया जायेगा. जहां से छात्र-छात्राएं फॉर्म डाउनलोड करेंगे. इसके बाद उसे भरने के उपरांत सभी जरूरी कागजातों को फॉर्म के साथ संलग्न करने के उपरांत कॉलेज में जाकर संबंधित विभाग में सत्यापित कराना होगा. फार्म के साथ स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का एडमिट कार्ड, अंक पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना अनिवार्य है. जो छात्र-छात्राएं पार्ट वन में प्रमोटेड हैं. वह भी पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 420 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.
इन विषयों के लिए भरे जायेंगे फॉर्म
पार्ट टू परीक्षा के अंतर्गत फिजिक्स, कॉमर्स, गणित, बॉटनी, केमेस्ट्री, जूलॉजी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, फिलॉसफी, अर्थशास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, संगीत, गृहविज्ञान आदि विषयों के लिए फॉर्म भरे जायेंगे.इन कॉलेजों के विद्यार्थी भरेंगे फॉर्म
जिले के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी साइंस कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर, एचआर कॉलेज अमनौर, पीएन कॉलेज परसा, वाइएन कॉलेज दिघवारा, पीआर कॉलेज सोनपुर, लोकमहाविद्यालय हाफिजपुर व जगलाल चौधरी कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










