Saran News : परसा बाजार नगर पंचायत को मिली सक्शन मशीन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री ने दिखायी हरी झंडी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : परसा बाजार नगर पंचायत को मिली सक्शन मशीन, सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री ने दिखायी हरी झंडी

Saran News : परसा बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया.

विज्ञापन

परसा. परसा बाजार नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. बिहार सरकार के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने नगर पंचायत की ओर से खरीदी गयी सक्शन मशीन को मुख्य पार्षद ऐशा खातून के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर मंत्री मंटू सिंह ने कहा कि आज के समय में स्वच्छता और सफाई का महत्व बहुत बढ़ गया है. नगर पंचायत द्वारा सक्शन मशीन की शुरुआत एक सराहनीय पहल है, जो क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद करेगी. उन्होंने आगे कहा कि सक्शन मशीन के उपयोग से नालियों और सड़कों की सफाई करना अब अधिक आसान और प्रभावी हो जायेगा. यह मशीन न केवल सफाई प्रक्रिया को तेज बनायेगी, बल्कि सफाईकर्मियों के श्रम और समय की भी बचत करेगी. साथ ही, इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा. मंत्री ने नगर पंचायत की पहल की सराहना करते हुए इसे सफाई व्यवस्था में सुधार की दिशा में प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता और तकनीक के समन्वय से लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए सतत प्रयासरत है. इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, मुख्य पार्षद ऐशा खातून, मो करमुल्लाह, मो अजमुल्लाह, अनिल यादव, अमोद शर्मा, शैलेन्द्र यादव, राजू राय, रघु राय सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन