सारण के पानापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा रैली

Har Ghar Tiranga: पानापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसने देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया. बीडीओ आनंद पांडेय के नेतृत्व में यह रैली राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक बनी.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बीडीओ आनंद पांडेय की अगुआई में तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

तिरंगा रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए पानापुर तक गयी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाये और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों के उत्साह से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया.

लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना उद्देश्य

इस मौके पर बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना विकसित करना है. उन्होंने आम लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. हर नागरिक को इसके प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अभियान में भाग लेना चाहिए.

अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और छात्र रहे शामिल

तिरंगा रैली में बीडीओ आनंद पांडेय, बीपीआरओ अजय कुमार, बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद, मुखिया नेमा सिंह, जलेश्वर मांझी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश



विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन