सारण के रिविलगंज में अतिथि भोज, छात्रों ने चखा पूरी, बुंदिया, खीर और सब्जी का स्वाद, दिखा उत्साह
अतिथि भोज में शामिल लोग
गोदना मोड़ रिविलगंज के महर्षि गौतम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष अतिथि भोज का आयोजन किया गया. बच्चों ने पूरी, बुंदिया और खीर जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, जिससे उनमें काफी उत्साह देखा गया.
Pradhan Mantri Poshan Yojana: महर्षि गौतम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गोदना मोड़ रिविलगंज में बुधवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन के रूप में अतिथि भोज कराया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्यजनों के लिए विशेष शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी.
अतिथि भोज में बच्चों को पूरी, बुंदिया, खीर और सब्जी परोसी गयी. विशेष भोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने पंगत में बैठकर भोजन का आनंद लिया.
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को परोसा खाना
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और वार्ड पार्षद किशोर कुमार सिंह पप्पू समेत अन्य लोगों ने बच्चों की पंगत में भोजन परोसने में रसोइयों की मदद की.
इस दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. अतिथियों ने बच्चों के साथ बातचीत भी की और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, मो. आसिफ खान, रामबाबू राय, आश्विन सिंह, सुधीर कुमार सिंह, प्रियकांत कुणाल, अरुण यादव, आचार्य हरेराम शास्त्री, धनंजय कुमार मिश्र, रंजीत पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, आलोक कुमार, मध्याह्न भोजन समन्वयक सुनील कुमार, रीतेश रंजन, विनोद प्रसाद, जय प्रकाश चौधरी, धनंजय मिश्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











