सारण के जगदम कॉलेज में निकली तिरंगा रैली, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा परिसर

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्र

जगदम कॉलेज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और NCC कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से कॉलेज परिसर को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: जगदम कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया.

रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा कॉलेज परिसर गुंजायमान हो उठा. इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

प्राचार्य समेत शिक्षक और पदाधिकारी रहे मौजूद

तिरंगा रैली में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केपी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता एवं डॉ. राजश्री सिंह, एनसीसी के सीटीओ डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे.

इस अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार सिंह, डॉ. रमन कुमार, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. अमृत कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनमोल ठाकुर, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राणा उदय प्रसाद सिंह, डॉ. राम उदय सिंह आदि ने भी रैली में सहभागिता की.

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन