रिविलगंज सीएचसी में सर्वर फेल होने से घंटों ठप रही ओपीडी, बिना इलाज कराये लौटे कई मरीज
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 10:40 PM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज (सीएचसी) में बुधवार को सर्वर कंप्यूटर डाउन हो गया.
रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज (सीएचसी) में बुधवार को सर्वर कंप्यूटर डाउन हो गया. इसके कारण ओपीडी में पर्चा काउंटर और डॉक्टर काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी सामना करना पड़ा. कंप्यूटर आधारित प्रणाली ठप होने से मरीजों और उनके परिजनों को पर्चा बनवाने व चिकित्सक से दिखाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा नेटवर्क भी काफी धीरे धीरे चल रहा था. बढ़ती भीड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मरीजों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद भी वो डॉक्टर से नहीं दिखा पा रहे है. कुछ मरीज तो बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. मौके पर मौजूद डॉ अखिलेश कुमार पंडित ने बताया कि सर्वर डाउन होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वर के ठीक होते ही व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जायेगा. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीएचसी में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. ताकि सर्वर खराब होने की स्थिति में मरीजों को ऐसी परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़े. ओपीडी में डॉक्टर के पास दो कंप्यूटर है जिसमें एक खराब हो चुका है. जिसे भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










