15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

छपरा शहर के नेहरू चौक रोड पर वर्षों से जलजमाव, आवागमन हुआ दूभर

शहर का नेहरू चौक रोड विगत तीन-चार सालों से स्थायी रूप से जलजमाव की समस्या झेल रहा है.

छपरा. शहर का नेहरू चौक रोड विगत तीन-चार सालों से स्थायी रूप से जलजमाव की समस्या झेल रहा है. खासकर नेहरू चौक के पास सालों भर सड़क पर पानी जमा रहता है. जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. इस सड़क के अगल-बगल रिहायशी इलाका है. गांधी चौक से नेहरू चौक के बीच कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि भी मौजूद है. जिस कारण दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रहती है. गांधी चौक से नेहरू चौक होते हुए ही अधिकतर वाहन गड़खा ढ़ाला होते हुए हाजीपुर व पटना के लिए निकलते हैं. नेहरू चौक पर बस पड़ाव भी मौजूद है. गांधी चौक व नेहरू चौक के बीच स्थित बस पड़ाव से मशरख, गड़खा, भेल्दी, परसा, सोनहो आदि जगहों के लिए छोटी बड़ी गाड़ियां खुलती हैं. वहीं यहां ऑटो पड़ाव भी मौजूद है. लेकिन जल जमाव होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है. स्थानीय मुकेश कुमार, राजेश प्रसाद, गुड्डू सिंह, मुकेश सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद, प्रियंका आदि का कहना है कि इलाके में जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है. सड़क के दोनों और जो पुराना नाला बना है. वह अब पूरी तरह धराशायी हो चुका है. जब तक नया नाला नहीं बनेगा. तब तक निकासी का इंतजाम नहीं होगा. नाला के अभाव में कई घरों का पानी सड़क पर ही आता है. नियमित रूप से सड़क से कचरा का उठाव भी नहीं होता है. जिस कारण अब कचरा भी पानी में मिलकर सड़क पर फैल रहा है. ऐसे में लोगों को कीचड़ के बीच की आवाजाही करनी पड़ती है. कुछ लोगों ने बताया कि हाल ही में मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने इस इलाके का निरीक्षण किया था और जल निकासी के इंतजाम किये जाने को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों को निर्देश दिया था. लेकिन उसे निर्देश का कोई असर अब तक होता नहीं दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel