ePaper

कम लागत में मशरूम की खेती से कर सकते हैं बेहतर कमाई : ट्रेनर

Updated at : 24 Feb 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
कम लागत में मशरूम की खेती से कर सकते हैं बेहतर कमाई : ट्रेनर

कृषि विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में छह दिवसीय जिला के अंदर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय ट्राईसेन भवन में मंगलवार को कृषि विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में छह दिवसीय जिला के अंदर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा.कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर सह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राहुल रंजन एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा के देखरेख में किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगभग तीन दर्जन से किसान भाग लेकर मशरूम उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. शिविर के दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई जा रही है. इसमें बीज चयन, कंपोस्ट तैयार करना, उचित तापमान एवं नमी बनाए रखना, रोग नियंत्रण, फसल की देखभाल तथा तैयार उत्पाद के विपणन तक की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षकों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि कम जगह और कम लागत में मशरूम की खेती कर बेहतर आमदनी प्राप्त की जा सकती है. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें नयी-नयी तकनीकों से जोड़ा जाये. उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन एक लाभकारी व्यवसाय है,जिसे अपनाकर किसान कम समय में अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं.वहीं इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मांझी ने भी किसानों से अपील की है.प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों में शिव प्रकाश, दिनेश कुमार, सोनू देवी, पूनम देवी, मनोरमा देवी, मुन्नी कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन