Saran News : आठ लीटर देसी शराब के साथ मां और बेटा गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : आठ लीटर देसी शराब के साथ मां और बेटा गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारर टोला बथानी गांव में छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

परसा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारर टोला बथानी गांव में छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपितों की पहचान मारर टोला बथानी गांव निवासी वकील राय की पत्नी रामपतिया देवी तथा उनके पुत्र जितेंद्र कुमार राय के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारर टोला बथानी में अवैध रूप से देशी शराब रखी गयी है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में कुल आठ लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके से मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जायेगी. गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन