Saran News : जंक्शन पर उपरगामी पुल की सीढ़ियों का मेंटेनेंस शुरू

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : जंक्शन पर उपरगामी पुल की सीढ़ियों का मेंटेनेंस शुरू

छपरा जंक्शन पर लंबे समय से उपेक्षित पड़ी जर्जर पैदल सीढ़ी का निर्माण कार्य आखिरकार सोमवार से शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर लंबे समय से उपेक्षित पड़ी जर्जर पैदल सीढ़ी का निर्माण कार्य आखिरकार सोमवार से शुरू कर दिया गया है. वर्षों से इस सीढ़ी की खस्ताहाल स्थिति को लेकर यात्रियों की शिकायतें बनी हुई थीं. कई बार यात्री सीढ़ी में निकले लोहे में फंसकर चोटिल होते-होते बचे हैं. इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था. हाल ही में सीसीएम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीढ़ी की मरम्मत अविलंब करवाई जाये. निर्देश के बाद अब पुराने ढांचे को हटाकर आधुनिक तरीके से नई सीढ़ी का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. हालांकि इस कार्य के चलते यात्रियों को थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ रही है. एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अब वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

मौर्य एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदला, यात्री हुए परेशान

इसी बीच मंगलवार को एक और समस्या देखने को मिली जब संभलपुर से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म अचानक बदल दिया गया. ट्रेन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आने की सूचना दी गयी थी, लेकिन अंतिम समय पर इसे तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया. इस बदलाव से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. यात्रियों का कहना था कि पहले से तय प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती तो ऐसी भागदौड़ और असुविधा से बचा जा सकता था, खासकर जब सीढ़ी निर्माण कार्य पहले से चल रहा हो. वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है. आगामी दिनों में जब यह सीढ़ी पूरी तरह तैयार हो जायेगी, तब यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन