केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च

धनतेरस पर्व को लेकर परसा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया.

विज्ञापन

परसा. धनतेरस पर्व को लेकर परसा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया. शनिवार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में केंद्रीय पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने परसा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, दरोगा राय चौक, इंदिरा मार्केट, बस स्टैंड, स्टेशन रोड सहित बाजार की विभिन्न गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा. पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना देखी गई और बाजार में शांति एवं व्यवस्था का माहौल बना रहा. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की.धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर परसा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन