अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 10:39 PM

विज्ञापन

राधेकृष्ण मंदिर रसीदपुर पहाड़पुर में अखंड अष्ट्याम को लेकर भव्य कलशयात्रा संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकाली गयी.

विज्ञापन

गड़खा. राधेकृष्ण मंदिर रसीदपुर पहाड़पुर में अखंड अष्ट्याम को लेकर भव्य कलशयात्रा संत श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकाली गयी. डीजे बैंड बजा हाथी घोड़े के साथ लाल पीले वस्त्रों से सुसज्जित हो सैकड़ों महिलाएं पुरुष बच्चे बुजुर्ग रसीदपुर पहाड़पुर साहपुर साधपुर बंगरा पथरा खोदाई बाग विभिन्न गांव होते हुए लालसा बाबा के स्थान पर पहुंचे. जहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल कलश में भरवाया गया. उसके बाद शोभायात्रा विभिन्न गांव होते हुए राधे कृष्ण मंदिर पहुंची. जय श्री राम जय श्री कृष्ण राधे राधे हर हर महादेव के जयघोष से वहा के वातावरण भक्तिमय बनी हुई थी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 48 घण्टे के अष्ट्याम गुरुवार से शुरू हो शनिवार को पूर्णाहुति होंगी. चार दिवसीय कार्यक्रम में सभी गांव वासी बढ़चढ़ के हिस्सा ले रहे है. अष्टयाम पुर्नाहूती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन