अपराधियों ने एक युक को गोली मार किया घायल, पीएमसीएच रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 10:05 PM

विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल सीवान जिले के एनएच हसनपुरा थाना क्षेत्र के ईजड़ा चांदपुर गांव निवासी श्याम देव यादव का पुत्र दीपक कुमार यादव बताया जाता है.

विज्ञापन

छपरा. रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल सीवान जिले के एनएच हसनपुरा थाना क्षेत्र के ईजड़ा चांदपुर गांव निवासी श्याम देव यादव का पुत्र दीपक कुमार यादव बताया जाता है. इस संदर्भ में घायल ने बताया कि मैं अपने भाई की शादी के लिए आर्केस्ट्रा का सटा कर जनता बाजार से घर जा रहा था कि तभी सामने से एक अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी आए और सीने में सटाकर गोली मार दिया. हालांकि गोली मारने वाले की पहचान उसने कर लेने की बात बतायी है.वही घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गये. वही वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रसूलपुर थाना को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची रसूलपुर थाना के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर उसे पटना रेफर कर दिया. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि युवक को गोली मारी गयी है. पुलिस जांच पड़ताल की कर रही है. घायल युवक के तरफ से फर्द बयान दर्ज नही कराया जा सका था.वही अस्पताल में देर शाम परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंच कर घटना के संदर्भ में गांव के ही कुछ लोगो का नाम ले कर रो रहे थे.जिससे यह प्रतीत होता है कि यह मामला पूर्व से किसी विवाद का कारण रहा होगा.हालांकि पुलिस भी कई मामलों पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन