गंगा सिंह कॉलेज में बीएससी इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी विदाई
फोटो, फेयरवेल में शामिल छात्र - छात्राएं
Ganga Singh College: गंगा सिंह कॉलेज, छपरा में बीएससी इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया. कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और सफलता के मंत्र साझा किए.
Ganga Singh College: गंगा सिंह कॉलेज, छपरा में बीएससी इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज सत्र 2023-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का सकारात्मक उपयोग करते हुए सफलता की नयी ऊंचाइयां हासिल करने की अपील की.
विद्यार्थियों ने साझा किये कॉलेज के अनुभव
समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बिताये अपने अध्ययन काल के अनुभव साझा किये. विद्यार्थियों ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्हें शिक्षकों से लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिला. उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विजिटिंग फैकल्टी डॉ. कुमारी उमा और कोऑर्डिनेटर नलिन रंजन ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर में निरंतर मेहनत करने तथा अपने विषय से जुड़े ज्ञान को व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया.
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज में हासिल किया गया ज्ञान उनके भविष्य की मजबूत नींव बनेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समाज के लिए उपयोगी कार्य करने की अपील की.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. पुनीत पांडेय, अभिषेक चतुर्वेदी, राजीव गिरि, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. कमाल अहमद, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रुद्र नारायण शर्मा, डॉ. नारायण दत्त शर्मा, डॉ. राजेश मांझी सहित अन्य महाविद्यालयकर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










