ePaper

केस वापस लेने के विवाद में डेरनी में अभियुक्तों ने की फायरिंग

Updated at : 30 Sep 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
केस वापस लेने के विवाद में डेरनी में अभियुक्तों ने की फायरिंग

पूर्व के विवाद में दर्ज केस को उठाने के लिए कुछ लोग डेरनी के राजनाथ राय के घर पर चढ़ गये और फायरिंग की.

विज्ञापन

दरियापुर. पूर्व के विवाद में दर्ज केस को उठाने के लिए कुछ लोग डेरनी के राजनाथ राय के घर पर चढ़ गये और फायरिंग की. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. बता दें कि राजनाथ राय का कुछ लोगों के साथ पूर्व में विवाद हो गया था. वे लोग केस को उठाने के लिए पहले से धमकी देते आ रहे थे. अचानक सभी अभियुक्त राजनाथ राय के घर पर चढ़ गये और केस को उठाने की फिर धमकी देने लगे. जब उन्होंने इंकार कर दिया तो पिस्टल निकाल कर एक अभियुक्त ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी. राजनाथ राय ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि फायरिंग में वे बाल बाल बच गये. फिर अभियुक्त फायरिंग करते हुए भाग गये. हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है. पीड़ित राजनाथ राय ने इस संबंध में थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस छानबीन में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन