ePaper

मशरक में नवजात शिशु के सौदेबाजी कांड में अवैध निजी क्लिनिक सील, कई गिरफ्तार

Updated at : 10 Dec 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
मशरक में नवजात शिशु के सौदेबाजी कांड में अवैध निजी क्लिनिक सील, कई गिरफ्तार

महावीर चौक के पास बुधवार को निजी क्लिनिक में एक नवजात का सौदा करने के मामले में खरीदार समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया और क्लिनिक को सील कर दिया.

विज्ञापन

मशरक. महावीर चौक के पास बुधवार को निजी क्लिनिक में एक नवजात का सौदा करने के मामले में खरीदार समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया और क्लिनिक को सील कर दिया. मौके पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो, कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार, थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान, अखिलेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे. बताया गया कि वरीय एसपी सारण के निर्देश पर गुप्त सूचना मिली कि नवजात शिशु को खरीद फरोख्त किया जा रहा है. जिसको लेकर एक टीम बना कर मशरक और पानापुर में नर्सिंग होम में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान बरामद नवजात शिशु को सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. वहीं कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है और मलमलिया रोड स्थित क्लिनिक को सील कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन