सदर अस्पताल में चार बेड के आइसीयू का संचालन शुरू

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चार बेड के आइसीयू का संचालन शुरू

बीते पांच जनवरी को प्रभात खबर में अस्पताल में आइसीयू की व्यवस्था अपडेट नहीं होने से संबंधित खबर प्रमुखता से छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया.

विज्ञापन

छपरा. बीते पांच जनवरी को प्रभात खबर में अस्पताल में आइसीयू की व्यवस्था अपडेट नहीं होने से संबंधित खबर प्रमुखता से छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया. खबर छपते ही मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट में मरीजों के लिए आइसीयू की व्यवस्था कर दी गयी है. इससे अस्पताल में इलाज के अभाव में होने वाली परेशानियों से अब काफी हद तक राहत मिलेगी. इस नये आइसीयू में कुल चार बेड लगाये गये हैं. इसके साथ ही ऑक्सीजन सप्लाइ, वेंटीलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम समेत अन्य आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से तैयार है. आइसीयू के चालू होने से अब सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी बेहतर और त्वरित इलाज संभव हो सकेगा.

विदित हो कि पहले आइसीयू की सुविधा दुरुस्त नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को तुरंत पटना रेफर करना पड़ता था. अब अस्पताल के आइसीयू की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि आइसीयू को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब मरीजों को नियमित रूप से आइसीयू में भर्ती किया जायेगा और उन्हें आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही आइसीयू में नियमित तौर पर अब डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी भी लगायी जा रही है.

भवन टूटने के बाद अब तक बंद था आइसीयू विभाग

विदित हो कि अस्पताल परिसर में मॉडल इमरजेंसी अस्पताल बन रहा है. पुराने भवनों को तोड़कर नये सिरे से निर्माण का कार्य चल रहे हैं. इसी क्रम में पुराना आइसीयू विभाग जिस भवन में चलता था उसको भी तोड़ दिया गया था. जिसके बाद से अब तक आइसीयू की व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल में क्रिटिकल मरीजों को काफी परेशानी होती थी. कई मरीज जो दुर्घटना व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए पहुंचते थे. उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया जाता है. कई बार मरीजों के परिजनों ने इसकी शिकायत भी की. ऐसे में अब आइसीयू का संचालन होने से क्रिटिकल मरीजों को यहां शिफ्ट किया जा सकेगा और मुश्किल परिस्थितियों मरीजों की जान भी बचायी जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन