प्रशांत किशोर से मिले पूर्व विधायक चौकर बाबा, बोले- जीत बिहार की राजनीति को देगी नयी दिशा
प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए पूर्व विधायक चौकर बाबा
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर की जीत के बाद पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चौकर बाबा ने उनसे मुलाकात की. उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह नई दिशा देगी.
Jan Suraj Party: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर की जीत के बाद गुरुवार को अमनौर के पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चौकर बाबा ने पटना में उनसे मुलाकात कर बधाई दी. मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया.
बिहार की राजनीति को नयी दिशा देगी जीत
पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चौकर बाबा ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत पूरे बिहार की राजनीति को नयी दिशा देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र में नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने की पहल राजनीति में नया अध्याय जोड़ने वाली है.
उन्होंने दावा किया कि भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी विधायक ने अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए इस तरह की पहल करने का साहस दिखाया है. उन्होंने कहा कि यही प्रशांत किशोर और जन सुराज की ताकत है. “यह तो बस झांकी है, पूरा बिहार बाकी है.”
संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की कही बात
पूर्व विधायक चौकर बाबा ने बताया कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही है. मुलाकात के बाद उन्होंने संगठन में अपनी संभावित भूमिका को लेकर भी उत्साह जताया.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










