ePaper

Saran News : त्योहारों को लेकर प्रमुख बाजार क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated at : 19 Oct 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : त्योहारों को लेकर प्रमुख बाजार क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

छपरा. धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्वयं शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान भगवान बाजार थाना, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक, साहेबगंज, सोनारपट्टी, दहियांवा समेत प्रमुख बाजार क्षेत्रों में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफरातफरी या अव्यवस्था न होने पाये. उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए तथा चोर, स्नेचर, उचक्के एवं मनचलों पर विशेष निगरानी रखी जाये. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. सारण पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर दें. सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है,और इसके लिए पुलिस बल हर स्तर पर मुस्तैदी से तैनात है.

————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन