नीलगाय व जंगली सुअरों के आतंक से किसान बदहाल, भाकपा ने किया प्रदर्शन

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 10:38 PM

विज्ञापन

प्रखंड भाकपा ने किसानों के फसल की नीलगाय, बंदर एवं जंगली सुअरों से बचाव के साथ अन्य मांगो को लेकर बहुआरापट्टी गांव में धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मढ़ौरा. प्रखंड भाकपा ने किसानों के फसल की नीलगाय, बंदर एवं जंगली सुअरों से बचाव के साथ अन्य मांगो को लेकर बहुआरापट्टी गांव में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव रामबाबू सिंह ने किया. उन्होंने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष प्रखंड के किसानों की हजारों एकड़ में लगी लाखों की फसलों को नीलगाय, बंदर एवं जंगली सुअर बरबाद कर देते हैं. जिसके बचाव हेतु सरकार की तरफ से कोई योजना नहीं चलायी जा रही है. फसलों की बरबादी से किसान परेशान एवं बदहाल हैं. उनके सामने संकट उत्पन्न हो गया है. सरकार को चाहिए कि बदहाल किसानों का कर्ज माफ करे और उन्हें पेंशन प्रदान करे. उन्होंने मढ़ौरा चीनी मिल को चालू करने के मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि इससे किसानों की कुछ समस्याओं का हल निकल सकता है. चीनी मिल चालू करने में देरी करने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा. धरने में भूमिहीन किसानों को वास के लिए पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराने आदि की मांग की गयी. सभा को प्रो रज्जाक हुसैन, प्रो भूपेश भीम, गौतम प्रसाद, मनोज मांझी, शमशेर अली, मकबूल आलम, रिजवान साहब, पंकज कुमार सिंह, नौशाद सर, आफताब जी, ऐजाज हुसैन, सेराज अली आदि ने संबोधित किया. अंत में पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन