Saran News : कल जारी होगा स्नातक फाइनल इयर परीक्षा का सेंटर लिस्ट

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : कल जारी होगा स्नातक फाइनल इयर परीक्षा का सेंटर लिस्ट

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ मई से होने वाली स्नातक सत्र 2021-24 तथा स्नातक 2022-25 फाइनल इयर पार्ट थर्ड की परीक्षा का सेंटर लिस्ट एक मई को जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ मई से होने वाली स्नातक सत्र 2021-24 तथा स्नातक 2022-25 फाइनल इयर पार्ट थर्ड की परीक्षा का सेंटर लिस्ट एक मई को जारी किया जायेगा. 30 अप्रैल की संध्या तक ही केंद्रों की सूची तैयार कर ली जायेगी. इसके बाद वेबसाइट पर इसे एक मई को अपलोड कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि छपरा, सीवान व गोपालगंज के लगभग सभी प्रमुख कॉलेज को केंद्र बनाया जायेगा है. जिन केंद्रों पर परीक्षा ली जायेगी. वहां के प्राचार्यों को भी सीटिंग अरेंजमेंट तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अपडेट कर लेने का निर्देश दिया जा रहा है. विदित हो कि फाइनल इयर के दोनों सत्रों की परीक्षा एक साथ नौ मई से दो पालियों में शुरू होगी. सभी कॉलेजों में परीक्षा कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:15 से शाम 4:15 बजे के बीच आयोजित की जायेगी. नौ से 19 मई के बीच सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा होगी. जबकि 20 मई को पहली व दूसरी पाली में जनरल एनवायरमेंटल स्टडीज का पेपर आयोजित किया जायेगा.

चार ग्रुप में बांटे गये हैं सभी विषय

फाइनल इयर पार्ट थर्ड परीक्षा के अंतर्गत सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र शामिल है. जबकि ग्रुप बी में इतिहास, एआइएच एंड सी, संस्कृत, हिंदी, दर्शनशास्त्र, संगीत तथा भोजपुरी जबकि ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, गृह विज्ञान तथा कॉमर्स विषय शामिल है. इसी प्रकार ग्रुप डी में मनोविज्ञान, केमिस्ट्री, भौतिकी, भूगोल, एलएसडब्ल्यू एंड आइएफएफ को रखा गया है. परीक्षा के अंतर्गत ऑनर्स विषयों में पांचवां, छठा, सातवां तथा आठवां पेपर आयोजित होगा. जबकि 20 मई को होने वाले जीएस के पेपर में पहली पाली में विज्ञान तथा वाणिज्य के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

30 अप्रैल है परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

इन दोनों सत्रों की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 26 अप्रैल तक निर्धारित थी. बाद में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कुलपति के निर्देश पर 30 अप्रैल तक फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की गयी है. ऑफलाइन मोड में फॉर्म भरा जा रहा है. इसके लिए पहले जेपीयू के वेबसाइट jpv.ac.in पर मौजूद स्टूडेंट्स कॉर्नर पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर उसे प्रिंट कराना होगा. फॉर्म भरने के बाद पूर्व की परीक्षा का अंकपत्र, प्रवेश पत्र तथा पंजीयन के साथ कॉलेज से सत्यापित कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म कॉलेज काउंटर पर जमा होंगे. 990 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन