ePaper

संझा कोठियां पुल के संपर्क पथ का अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी

Updated at : 31 Oct 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
संझा कोठियां पुल के संपर्क पथ का अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी

प्रखंड के सांझा कोठियां में मही नदी पर लगभग पौने चार करोड़ की लागत से निर्मित पुल का संपर्क पथ स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड के सांझा कोठियां में मही नदी पर लगभग पौने चार करोड़ की लागत से निर्मित पुल का संपर्क पथ स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है. इसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है. इस पुल का निर्माण लगभग छह साल पहले किया गया था. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि पुल निर्माण के समय ठेकेदार ने संपर्क पथ को अधूरा छोड़ दिया था. बरसात के दौरान यह पथ और अधिक जर्जर हो गया है. पुल के उतर दिशा के संपर्क पथ को स्थानीय लोगों ने अतिक्रमित कर लिया है. कई लोग यहां मवेशी बांधते हैं और गोबर जमा करते हैं, वहीं कुछ ने मवेशी के नाद, खूंटा, पलानी और भूसौल भी पथ पर रख दिये हैं. इसके कारण मार्ग संकरी और बदबूदार हो गया है. बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है और ग्रामीण अन्य रास्तों से जाने को मजबूर हैं. स्थानीय समाजसेवी गोरखनाथ ओझा ने बताया कि संपर्क पथ को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया गया था और अधिकारियों ने सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने अविलंब ध्यान नहीं दिया, तो बरसात में संपर्क पथ ढह सकता है और अनजान वाहनों के लिए बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन