Saran News : मंडल कारा का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए जिला जज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मंडल कारा का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए जिला जज

Saran News : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, पुनीत कुमार गर्ग, ब्रजेश कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद एवं पूर्णेन्दु रंजन, मुख्य लैड्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रविवार को 12 बजे दिन में मंडल कारा छपरा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

छपरा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, पुनीत कुमार गर्ग, ब्रजेश कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद एवं पूर्णेन्दु रंजन, मुख्य लैड्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रविवार को 12 बजे दिन में मंडल कारा छपरा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम सभी वार्डों में बंदियो से मिलकर उनकी समस्या की जानकारी ली गयी. विशेषकर वैसे बंदियों की पहचान सुनिश्चित किया गया जिनके पास अधिवक्ता नहीं है, बीमार है, मानसिक रूप अस्वस्थ्य है एवं असाध्य रोग से ग्रसित है. वैसे बंदियों की भी पहचान सुनिश्चित की गयी जो बंध पत्र के अभाव में कारा से मुक्त नहीं हो रहे है. वैसे बंदियो के बारे में पता किया गया जो सजा के बाद अर्थ दण्ड के अभाव में कारा में निरूद्ध है, लेकिन ऐसे किसी बंदी की पहचान नहीं हो सकी. तरूण वार्ड में कुल छः ऐसे नवीन बंदी पाये गये जिनको अधिवक्ता की आवश्यकता थी. जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि उन लोगों का बंदी आवेदन पत्र तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण को भेजे. महिला वार्ड में एक बंदी की पहचान दिव्यांग वं अधिक उम्र की पायी गयी. जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि उनका ईलाज सुनिश्चित करे एवं सशक्त समिति के समक्ष उनका प्रतिवेदन भेजे. निरीक्षण के दौरान अस्पताल को सही पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन