विधानसभा में गूंजा छपरा डबल डेकर पुल निर्माण में देरी का मुद्दा, विधायक छोटी कुमारी ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

Author Nadim ahmad|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
विधान सभा में डबल डेकर का मामला उठाती विधायक  | Prabhat Khabar Network

विधान सभा में डबल डेकर का मामला उठाती विधायक

छपरा के डबल डेकर पुल के निर्माण में लगातार हो रही देरी का मामला बिहार विधानसभा में गूंजा. विधायक छोटी कुमारी ने परियोजना की धीमी गति पर चिंता जताते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Saran News: छपरा में निर्माणाधीन डबल डेकर पुल के निर्माण में हो रही लगातार देरी का मामला बुधवार को बिहार विधानसभा के शून्यकाल में जोर-शोर से उठा. विधायक छोटी कुमारी ने परियोजना में वर्षों की देरी पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि चार वर्ष में पूरा होने वाला पुल आठ वर्ष बाद भी अधूरा है. इससे शहर के हजारों लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा वह पिछले विधानसभा सत्र में भी उठा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य की गति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर परियोजना में लगातार हो रही देरी के लिए जिम्मेदार कौन है.

दुकानदारों और व्यवसायियों पर पड़ा गंभीर असर

विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण हजारों दुकानदार और व्यवसायी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. लंबे समय से सड़क खोदी रहने, धूल, जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई व्यापारी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और आम लोगों को भी प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

निर्माण एजेंसी की तय हो जवाबदेही

छोटी कुमारी ने सरकार से मांग की कि डबल डेकर पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए. साथ ही निर्माण में हुई देरी के लिए जिम्मेदार एजेंसी की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए. उन्होंने प्रभावित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को उचित मुआवजा और राहत पैकेज देने की भी मांग की.

जनता को जल्द मिले राहत

विधायक ने कहा कि छपरा की जनता वर्षों से इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रही है. अब इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है. सरकार को जनहित में शीघ्र ठोस कदम उठाकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन