जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहले दिन कोर कोर्स 10 के पेपर की हुई परीक्षा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहले दिन कोर कोर्स 10 के पेपर की हुई परीक्षा

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा प्रमंडल के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा प्रमंडल के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई. परीक्षा के पहले दिन कोर कोर्स 10 का पेपर आयोजित हुआ. जिसमें पहली पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी का दसवां पेपर हुआ. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान तथा संस्कृत के दसवें पेपर की परीक्षा हुई. पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ली गयी. जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे शाम चार बजे तक हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दोनों पालियों में परीक्षा का निरीक्षण किया. कहीं से किसी भी छात्र-छात्रा के निष्कासन की सूचना नहीं मिली. इस परीक्षा के लिए सारण जिला के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के परीक्षार्थियों के लिए राजा सिंह कॉलेज सीवान को केंद्र बनाया गया है.

आज कोर कोर्स 11 का पेपर होगा आयोजित

पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के अंतर्गत आज 11 नवंबर को पहली व दूसरी पाली में कोर कोर्स 11 का पेपर आयोजित होगा. पहली पाली में कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी व हिंदी का पेपर 11 तथा दूसरी पाली में भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान और संस्कृत का पेपर 11 आयोजित किया जायेगा. विदित हो कि थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 16 नवंबर तक दो पालियों में होगी. 10 से 15 नवंबर तक कोर कोर्स के विषयों की परीक्षा होगी. जबकि 16 नवंबर को पहली व दूसरी पाली में एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद 19 से 22 नवंबर के बीच संबंधित पीजी कॉलेज व जेपीयू के पीजी विभागों में प्रायोगिक की परीक्षा संपन्न होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन