saran news. सीओ पर सड़क को उखाड़ फेंकने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
saran news. सीओ पर सड़क को उखाड़ फेंकने का आरोप

एकमा प्रखंड की आमडाढी पंचायत के मुकुंदपुर व पाण्डेय छपरा गांव की सीमा पर बनी सड़क का मामला, सीओ ने बताया कोर्ट का आदेश

विज्ञापन

एकमा. प्रखंड की आमडाढी पंचायत के मुकुंदपुर व पाण्डेय छपरा गांव की सीमा पर बनी सड़क को अंचलाधिकारी व रसूलपुर थाना अध्यक्ष ने बिना कारण बताएं दलित व मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर तक जाने वाली सड़क को जेसीबी लगाकर उखाड़ फेंका, जिससे दो दर्जन से अधिक नाराज लोगों ने सीओ के खिलाफ विरोध जताया. विरोध जताने वाले में ग्रामीण चंद्रमा मांझी पंच, संजय कुमार पांडेय, दूधनाथ मांझी, दिलीप बैठा, रवि मांझी, सीताराम मांझी, पूर्व मुखिया गिरिजा देवी, बबिता देवी, बाबू जान अंसारी आदि शामिल हैं. इन्होंने विरोध जाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री गौतम सिंह एवं पूर्व सांसद प्रभु नाथ सिंह के कर कमलों द्वारा लाखों रुपए लगाकर यह सड़क का निर्माण वर्षों पूर्व किया गया था. जहां कुछ लोगों के कहने पर हम लोगों की एक मात्र सड़क को जेसीबी से उखाड़ फेंका हैं. इस संबंध में सीओ राहुल शंकर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूर्व से जो सड़क बनी हुई थी वह सड़क निजी जमीन मालिकों के खेतों तक जाकर फैल गयी थी. जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था. जहां कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यह क़दम उठाया है. किसी प्रकार से हम अपने मर्जी से यह काम नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन