Saran News : पटना-सारण के बीच निर्माणाधीन केबल ब्रिज पर बनेगा क्लोवर लीफ जंक्शन : रुडी

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 17 Apr 2025 10:31 PM

विज्ञापन

Saran News : जिले में सड़क नेटवर्क को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

छपरा. जिले में सड़क नेटवर्क को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने जिला की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की. बैठक में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. रुडी ने बताया कि इस बैठक में सारण जिले को उत्तर बिहार का प्रवेश द्वार मानते हुए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इन परियोजनाओं में विशेष रूप से एक नये सिक्स लेन केबल ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, जो जेपी सेतु के समानांतर होगा. इसके साथ ही, यूरोपीय तकनीक पर आधारित देश के सबसे बड़े क्लोवर लीफ जंक्शन का निर्माण भी किया जायेगा, जो क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में क्रांतिकारी सुधार लायेगा. रुडी ने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण से ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार होगा और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रावधान किये गये हैं. उन्होंने मंत्रालय से यह भी आग्रह किया कि परियोजनाओं के प्रत्येक चरण में परामर्श और समन्वय बना रहे, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण पहलू छूटने न पाए. बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर, संयुक्त सचिव विनय कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य अनिल चौधरी, पटना के क्षेत्रीय अधिकारी एनएल येयोत्कर, मुख्य अभियंता अजमेर सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन