Train News: छपरा-नई दिल्ली अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, जानें समय और रूट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Nov 2024 5:30 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Train News: छठ महापर्व के बाद उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर इंडियन रेलवे ने छपरा-नई दिल्ली अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Train News: त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बढ़ोतरी कर रहा है. इसी क्रम में यात्रियों के आवागमन को लेकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. वही महापर्व छठ बीतने के बाद नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी अतिरिक्त अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है.

जानें समय और रूट

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05011 छपरा -नई दिल्ली अनारक्षित पूजा स्पेशल का परिचालन रविवार से शुरू हुआ है. यह ट्रेन छपरा से 14.15 बजे खुलकर सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती,गोंडा, लखनऊ, कानपुर, गाज़ियाबाद पर रुकते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी. वही वापस 05012 नई दिल्ली-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी नई दिल्ली से सोमवार को 10.30 बजे खुलकर गाज़ियाबाद, कानपुर, लखनऊ,, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान स्टेशन होते हुए छपरा पहुंचेगी.

टिकट के जुगाड़ में जुटे यात्री

दीपावली व छठ पर्व में घर आने वाले परदेसियों को अब वापस काम पर लौटने की चिंता सता रही है. बिहार से दूसरे प्रदेशों को जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में करीब दिसंबर तक किसी भी क्लास में कंफर्म सीट नहीं मिल रहा है. विशेष ट्रेनों में भी सीट नहीं मिल रहा है.

नई दिल्ली जाने के लिए 13 जनवरी तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं है. अपने काम पर वापस लौटने के लिए परेदशी टिकट के जुगाड़ में हैं. मुंबई, गुजरात तथा असम जाने वाली ट्रेनों की हालत तो और ही खराब है. इन ट्रेनों में करीब दो माह तक किसी भी क्लास में सीट खाली नहीं है. कोलकता जाने के लिए करीब एक माह तक किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: इतने दिन लेट तो कटेगा एक सीएल, बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस को लेकर नया आदेश

PM Awas: आवास योजना की सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर ठगी शुरू, ठग मांग रहे इतने रुपये

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन