छपरा-पठानकोट के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन

छपरा-पठानकोट स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: रेलवे की तरफ से बिहार को स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया गया है. छपरा और पठानकोट के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इस ट्रेन की शुरुआत 20 जुलाई से होगी. इससे रेल यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार को रेलवे की ओर से नया तोहफा दिया गया है. छपरा और पठानकोट के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. छपरा-पठानकोट-छपरा (गाड़ी नंबर- 05193/05194) वीकली स्पेशल ट्रेन हर सोमवार को चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन 20 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा. इसके चलने से रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी.

क्या है स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग?

छपरा-पठानकोट स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 05193) छपरा जंक्शन से 2 बजे खुलेगी और अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी. वापसी में पठानकोट-छपरा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 05194) पठानकोट से रात 12:30 बजे खुलेगी. इसके बाद उन्हीं स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन छपरा जंक्शन सुबह 9:15 बजे पहुंच जाएगी.

क्या होगा ट्रेन का रूट?

स्पेशल ट्रेन के रूट के बारे में बताया गया कि यह छपरा कचहरी, दिघवा दुबौली, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट से होते हुए चलेगी. वापसी में इन्हीं रूटों से होते हुए ट्रेन छपरा पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

रेलवे के अधिकारी की माने तो, ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए टोटल 19 कोच होंगे. इसमें सेकंड क्लास एसी, थर्ड क्लास एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर, जेनरल सेकंड क्लास, और लगेज और जेनरेटर कोच शामिल होंगे. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों के लिए बिहार के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की यात्रा करना आसान हो सकेगा.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने विधायकों को दिया टास्क, अब अपने-अपने विधानसभा में करना होगा ये काम


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन