सारण : मढ़ौरा में एक महीने में दूसरी बार सफाई व्यवस्था ठप, हड़ताल से सड़कों पर लगा कचरे का ढेर

Updated:
विज्ञापन
मुख्य सड़क किनारे पड़ा कचरा

मुख्य सड़क किनारे पड़ा कचरा

Saran Sanitation Workers : मढ़ौरा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने भुगतान में कटौती के विरोध में फिर से हड़ताल कर दी है. एक महीने के भीतर दूसरी बार हुई इस हड़ताल से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और सड़कों पर कूड़ा जमा हो गया है.

विज्ञापन

Saran Sanitation Workers : सारण जिले के मढ़ौरा नगर परिषद क्षेत्र में एक महीने के भीतर दूसरी बार सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. भुगतान में कथित कटौती के विरोध में कर्मियों ने काम बंद कर दिया है. लगातार दूसरे दिन भी शहर में कूड़ा नहीं उठने से कई इलाकों में गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है.

एक महीने में दूसरी बार हड़ताल पर सफाई कर्मी

मढ़ौरा नगर परिषद में सफाई कर्मियों ने एक महीने के अंतराल के बाद फिर हड़ताल शुरू कर दी है. शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर में नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा रहा.

भुगतान में कटौती को लेकर नाराजगी

सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछली हड़ताल भी भुगतान में कटौती के कारण हुई थी. उस समय अधिकारियों ने भविष्य में कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया था. आरोप है कि इस बार भी भुगतान में कटौती की गई, जिससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने काम बंद कर दिया.

कर्मियों ने जताया अविश्वास

सफाई कर्मी किशन उर्फ कृष्णा बांसभोर ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों ने सोमवार तक कटौती की गई राशि देने का आश्वासन दिया है. हालांकि, उनका कहना है कि पहले भी ऐसे आश्वासन मिले थे, इसलिए फिलहाल कर्मियों को इस पर भरोसा नहीं है.

शहर में बढ़ी गंदगी, लोगों की परेशानी

सफाई कार्य ठप रहने से मुख्य सड़कों और अन्य इलाकों में कूड़ा जमा होने लगा है. मुख्य सड़क किनारे स्थित एक डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दो दिनों से सड़क किनारे पड़ा कचरा नहीं उठाया गया है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है.

समाधान का इंतजार

नगर परिषद और सफाई कर्मियों के बीच भुगतान विवाद के समाधान का इंतजार किया जा रहा है. यदि जल्द सहमति नहीं बनी तो बरसात के मौसम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है.

Also Read : छपरा से पठानकोट के लिए 20 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार-यूपी के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें रूट और टाइमटेबल



विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन