Chapra News: काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर का होगा निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Feb 2025 5:25 AM
बाबा हरिहरनाथ मंदिर
Chapra News: काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर का निर्माण होगा. इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही राशि का भी आवंटन हो गया है.
Chapra News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के तहत सारण के लिए जिन योजनाओं की स्वीकृति दी थी उन सभी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही राशि का भी आवंटन हो गया है. ऐसे में सारण जिला विकास के मार्ग पर दौड़ चला है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी सारण की पहल को जनता सराह रही है. लोगों का कहना है कि सारण में सड़क बिजली, खेल, खिलाड़ी, सांस्कृतिक धरोहर समेत अन्य योजनाओं पर तेजी से काम हो रहे हैं. 2030 तक सारण का लुक बिल्कुल बदल जायेगा. इतना ही नहीं राज्य मुख्यालय से इसकी कनेक्टिविटी महज 40 से 50 मिनट की होगी.
काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर का जल्द निर्माण होगा शुरू
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सोनपुर अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्य परामर्शी के रूप में एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद का मनोनयन के आधार पर चयन व इस कार्य के लिए होने वाले व्यय के वहन की स्वीकृति दे दी गयी है. निर्माण की जो कल्पना की गयी है वह बिल्कुल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तहत होगी और इससे हरिहर क्षेत्र सोनपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. हर साल लगने वाले मेले का अस्तित्व और बेहतर हो जायेगा.
एकमा-मशरख पथ का निर्माण होगा शुरू
पथ प्रमंडल छपरा अंतर्गत एकमा-मशरख पथ के किमी 0.00 से 31.60 किमी के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के लिए कुल राशि 9362.22 लाख रुपये के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसकी स्वीकृति मिलने के बाद करीब एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी. इसके अलावा अन्य जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी.
एकमा-डुमाईगढ़ पथ भी होगा चकाचक
पथ प्रमंडल छपरा अंतर्गत एकमा डुमाईगढ़ पथ (कुल लंबाई-11.75 किमी) का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के लिए कुल राशि 4166.29 लाख रूपये के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसके बनने से 50 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी. वही जिले और जिले के बाहर के कई जिले इससे कनेक्ट हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










