छपरा सिविल कोर्ट में अब QR Code से जमा होगी जुर्माने की राशि, डिजिटल पेमेंट लागू करने वाला बना बिहार का पहला न्यायालय

Updated:
विज्ञापन
Chapra Court QR Code Payment

QR Code से पेमेंट की सांकेतिक तस्वीर

Chapra Court QR Code Payment : छपरा व्यवहार न्यायालय के विशेष उत्पाद न्यायालयों में अब QR Code के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा की जा सकेगी.

विज्ञापन

सारण से प्रभात किरण की रिपोर्ट
Chapra Court QR Code Payment:
न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में छपरा व्यवहार न्यायालय में महत्वपूर्ण पहल की गई है. बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने विशेष उत्पाद न्यायालयों में QR Code आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली का शुभारंभ किया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब जुर्माने की राशि QR Code स्कैन कर सीधे सरकारी खाते में जमा की जा सकेगी.

Chapra Court QR Code Payment: तीन विशेष उत्पाद न्यायालयों में लागू हुई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत छपरा स्थित तीनों विशेष उत्पाद न्यायालयों में वादकारी और अधिवक्ता अब डिजिटल माध्यम से जुर्माने की राशि जमा कर सकेंगे. इससे नकद भुगतान की आवश्यकता कम होगी और भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी.

Saran News: न्यायिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सैयद मोहम्मद फज़लूल बारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) प्रथम मनोज कुमार, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) द्वितीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार, एसडीजेएम सुमित सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह, सचिव शशिभूषण त्रिपाठी, विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद) मृत्युंजय पांडेय, गुंजन वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Chapra Court News: समय की होगी बचत, बढ़ेगी पारदर्शिता

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि QR Code आधारित भुगतान प्रणाली लागू होने से जुर्माने की राशि जमा करने के लिए लंबी कतारों से राहत मिलेगी. इससे समय की बचत होगी, लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ेगी और मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा.

बिहार का पहला जिला बना छपरा

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय में QR Code के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा करने की व्यवस्था शुरू करने वाला छपरा बिहार का पहला जिला बन गया है. इस पहल से न्यायिक सेवाओं के डिजिटलीकरण को नई गति मिलने की.

Also Read: सारण में अगले 2 से 3 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, गरज-चमक का डबल अलर्ट, IMD की चेतावनी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन