saran news. घर से नकद व गहनों की हुई चोरी

नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में गंगा सिंह कॉलेज के समीप स्थित चंदन कुमार के घर से चोरी, गृहस्वामी ने नगर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी
छपरा . नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में गंगा सिंह कॉलेज के समीप स्थित चंदन कुमार के घर से दो लाख रुपये नकद एवं आभूषण की चोरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था. इसी क्रम में चोर रुपये और आभूषण से भरे बॉक्स को ले फरार हो गये. सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो देखा कि रुपये और आभूषणों से भरा बॉक्स गायब है, जिसके बाद उन लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो उसमें एक युवक को उनके घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसते हुए देखा गया, जिसके बाद परिवारवालों ने इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. बताया गया है कि चंदन जूस दुकान चलाता है और अगले महीने उसकी शादी होने वाली है. खरीदारी व महाजन को देने के लिए करीब दो लाख रुपये एवं शादी को लेकर खरीदे गये गहने को घर के अंदर बॉक्स में रखा था. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










