ePaper

अंजलि हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च

Updated at : 01 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
अंजलि हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च

अंजलि के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो के नारे के साथ जनता बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला.

विज्ञापन

लहलादपुर. अंजलि के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो के नारे के साथ जनता बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला. एक प्रश्न के उत्तर में युवाओं ने कहा कि हत्यारों को सजा देना तो दूर की बात है, अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़ा गया. यदि अंजलि के हत्यारों को पुलिस नहीं पकड़ती है, तो छपरा में वृहद आंदोलन होगा. श्री ढ़ोढनाथ उच्च विद्यालय के खेल के मैदान में युवाओं ने कैंडल जलाकर सर्वप्रथम अंजलि को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद कैंडल मार्च निकालकर जनता बाजार होते हुए थाना चौक पर समापन कर दिया गया. विदित हो कि एकमा थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव निवासी जीतेन्द्र राय की पुत्री एवं छपरा में एएनएम पद पर कार्यरत अंजलि की हत्या कर छपरा में ही रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. अपराधियों के गिरेबान तक प्रशासन का हाथ अभीतक नहीं पहुंचने के कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन