Saran News : देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 19 Apr 2025 10:39 PM

विज्ञापन

Saran News : थाना क्षेत्र के महम्मदपुर से मांझी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही तस्करी के उपयोग में लायी गयी बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

मांझी. थाना क्षेत्र के महम्मदपुर से मांझी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही तस्करी के उपयोग में लायी गयी बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के कटोखर निवासी सुनील चौधरी का पुत्र कल्लू चौधरी बताया जाता है. सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मठनपुरा से महम्मदपुर की तरफ बाइक से शराब लेकर आ रहा है. सूचना के आलोक में थाना में पदस्थापित पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर महम्मदपुर काली मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक से आते दिखायी दिया जिसको रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक घुमा कर भागने लगा. जिसको पुलिस बल के सहयोग से दौड़ा कर पकड़ा गया. बाद में बोरी की तलाशी ली गयी तो लगभग 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन