सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर

थाना क्षेत्र के बन्नी रेलवे ढाला के समीप बुधवार की बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नगरा. थाना क्षेत्र के बन्नी रेलवे ढाला के समीप बुधवार की बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी स्नौअवर अली का करीब 30 वर्षीय पुत्र मो साहेब अली के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि साहेब अली बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी बनी ढाला के पास अचानक दुर्घटना हो गयी, यह घटना कैसे हुई किसी को पता नहीं, हालांकि इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार, डायल 112 की टीम, स्थानीय सरपंच तमन्ना आलम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन