Bihar News: छपरा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर है गोली के निशान...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Dec 2024 2:53 PM
Muzaffarpur News (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar News: छपरा जिला के एकमा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक के पीठ पर गोली के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के रणजीत सिंह के रूप में की गई है.
Bihar News: छपरा जिला के एकमा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक के पीठ पर गोली के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबराही गांव निवासी रत्नेश्वर सिंह के पुत्र रणजीत सिंह के रूप में की गई है. जो सोमवार की शाम से लापता था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रंजीत हैदराबाद में रहकर नौकरी करता था. एक महीने पहले शादी में शामिल होने के लिए घर छुट्टी लेकर आया हुआ था. एकमा स्टेशन से जीआरपी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या के स्पष्ट कारणों की जानकारी अभी नहीं प्राप्त हुई है.
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि किसी करीबी व्यक्ति द्वारा फोन करके एकमा में बुलाकर हत्या को अंजाम दिया गया है. हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए अपराधियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. रेलवे ट्रैक से गुजर रही अवध असाम एक्सप्रेस के चालक ने शव देखकर एकमा स्टेशन मास्टर को सूचित किया. जिसके बाद जीआरपी द्वारा शव को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.
Also Read: जयमाला स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, दरवाजे से लौटाई बरात
पुलिस ने क्या कहा?
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि एकमा रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया है. जिसके शरीर पर जख़्म के निशान हैं. परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर गहनता से जांच कर रही है. जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










