छपरा में गंगा और सरयू का बढ़ा जलस्तर, शहरी इलाकों में घुसा पानी, निचले इलाके में बसे लोग पलायन को मजबूर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Sep 2024 11:47 AM

विज्ञापन

Bihar Flood News: बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. इसी क्रम में सारण में भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को सारण स्थित जेपी के गांव सिताबदियारा का जिला मुख्यालय से भी सम्पर्क टूट गया है.

विज्ञापन

Bihar Flood News: बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. इसी क्रम में सारण में भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को सारण स्थित जेपी के गांव सिताबदियारा का जिला मुख्यालय से भी सम्पर्क टूट गया है. बता दें कि सारण के मांझी की सीमा से सटे यूपी के चांद दियर पुलिस चेकपोस्ट के पास मांझी- बैरिया रोड एनएच 31 की मुख्य सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सारण से आप अभी यूपी सड़क से नहीं जा सकते हैं. सड़क संपर्क भंग हो चुका है. बिहार से यूपी जाने वाले कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं.

कलेक्ट्रेट परिसर में भी घुसा बाढ़ का पानी

इधर छपरा शहर की बात की जाए तो सलेमपुर व मौना चौक सब्जी मंडी तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है. शहर के म्युनिसिपल चौक, नगर निगम और यहां तक की कलेक्ट्रेट परिसर में भी पानी प्रवेश कर चुका है. शहर के कई मुख्य सड़कों पर नाला के माध्यम से बाढ़ का पानी घुसने लगा है.

Also Read: नवादा में दबंगों ने दलित बस्ती को फूंका, अपराधियों ने गोलीबारी भी की, इलाके में दहशत का माहौल

छपरा-बलिया रेलखंड पर भी बाढ़ का खतरा

शहर का साहेबगंज बाजार, मौना चौक सब्जी मंडी का इलाका, सलेमपुर, बूटन बाड़ी, सोनार पट्टी समेत अन्य हिस्सों में भी बाढ़ का पानी फैलने लगा है. जानकारी के मुताबिक छपरा-बलिया रेलखंड पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मांझी – बकुल्हा स्टेशन के बीच रेल लाइन वाले बांध में रिसाव शुरू है.

निचले इलाके के लोग पलायन को मजबूर

नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी पूरे शहर को तबाह कर दिया है. सोनार पट्टी घाट, सीढ़ी घाट, रावल टोला घाट, दहियावां आदि निचले इलाके में बसे लोग अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं. वहीं गुरुवार की सुबह में शहर के सरकारी बाजार, मौना चौक, सोनारपट्टी, राहत रोड, सलेमपुर रोड़, करीम चौक, अजायबगंज,नवीगंज सहित कई मोहल्ले में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से काफी लोग परेशान नजर आ रहे हैं.

Bihar Land Survey से जुड़े सभी सवालों का मिलेगा जवाब, पटना में होगी दो दिवसीय कार्यशाला

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन