सारण के सुशांत कुमार सिंह ने थामा भाजपा का दामन, पटना में हुआ भव्य मिलन समारोह

मिलन समारोह में पार्टी नेताओं के साथ सुशांत कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
सारण के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह उर्फ बाबूसाहेब ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है. पटना में आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. सुशांत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है.
Saran News: सारण के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह उर्फ बाबूसाहेब ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राजधानी पटना स्थित अटल सभागार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह के दौरान उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता
मिलन समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक वैद्यनाथ प्रसाद, विनोद नारायण झा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और नेता शामिल हुए.
इस दौरान मंच से भाजपा नेताओं ने सुशांत कुमार सिंह को अंगवस्त्र और पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में उनका स्वागत किया.
भाजपा नेताओं ने कहा, संगठन को मिलेगी मजबूती
पार्टी नेताओं ने कहा कि सुशांत कुमार सिंह उर्फ बाबूसाहेब के भाजपा में शामिल होने से सारण जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा.
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया निर्णय : सुशांत सिंह
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुशांत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों, भाजपा की नीतियों और संगठन के राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे.
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सुशांत कुमार सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद सारण जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. उनकी सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश रंजन निक्कु, अर्द्धेदु शेखर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










