ePaper

Bihar Crime: छपरा में घर से बुलाकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Updated at : 24 Feb 2025 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: छपरा में घर से बुलाकर एक युवक को अपराधियों गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा के नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बेखौफ अपराधियों का आतंक देखने को मिला है. नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद अपराधी आसानी से फरार हो गये. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार घटना के समय अंकुश कुमार अपने घर के सामने सड़क पर अपने पड़ोसी मित्र के साथ बात कर रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी जिन्होंने काले कपड़े से चेहरा ढका हुआ था.

वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए अपराधी

तीनों अपराधियों ने गोली मारने के लिए पहले उस सड़क से होते हुए दो चक्कर लगाया था, तीसरी चक्कर के समय युवक के पड़ोसी मित्र के घर से किसी ने आवाज दिया उस आवाज पर दोनों अपने-अपने घर जाने लगे. अभी अंकुश कुमार अपने घर के द्वार पर पहुंचा ही था कि इसी दौरान पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने तेजी से बाइक से आकर सामने से आवाज लगायी अकुंश भैया… तो युवक पीछे मुड़कर हामी भरी, तब तक कुछ समझ पाता अपराधियों ने अचानक सीने में गोली मारी दी, जिससे अंकुश जमीन पर गिर गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गये.

गोली सुनकर बाहर निकले घरवाले

गोली चलने की आवाज सुनते ही पड़ोसी मित्र और परिवार के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक स्थिति को चिंताजनक देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं डॉक्टर की ओर से मौत की खबर की पुष्टि करते ही घरों में कोहराम मच गया, प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गयी.

मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

नगरा थानाध्यक्ष विजय कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. वहीं इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष विजय कुमार रंजन ने बताया कि अंकुश कुमार की हत्या के बाद नगरा पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है, फिलहाल युवक का फोन फिंगरप्रिंट लॉक लगा हुआ है, फोन ऑन होते ही कॉल डिटेल खंगाली जायेगी, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता चल सके. इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे अपराधियों की पहचान हो सके. जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जायेगा, फिलहाल परिजन द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दी गयी है. समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

Also Read: Chhapra News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए छपरा से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से निबटने के लिए मास्टर प्लान तैयार

नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मृतक की मां मंजू देवी ने नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने गांव के ही नौ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर नगरा थाना में कांड संख्या 32/25 को दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन