बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में सारण प्रशासन, DM-SP पहुंचे हेजलपुर, 30 जून तक हर हाल में पूरा होगा कटाव का कार्य

DM-SP निरीक्षण करते हुए
Bihar Flood 2026 : संभावित बाढ़ को देखते हुए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने रविवार को मकेर प्रखंड के हेजलपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.
Bihar Flood 2026 : (विकास कुमार) संभावित बाढ़ को देखते हुए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने रविवार को मकेर प्रखंड के हेजलपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर डीएम ने 30 जून तक हर हाल में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
कटाव निरोधक कार्य की प्रगति का लिया जायजा
जल संसाधन विभाग (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर डीएम ने शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.
कटाव निरोधी सामग्री पहले से रखने का निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के साथ ही स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखी जाए। उन्होंने आसपास के संभावित संवेदनशील और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में भी पहले से आवश्यक सामग्री रखने को कहा, ताकि नदी का जलस्तर बढ़ने या किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.
नाव से किया नदी के अपस्ट्रीम क्षेत्र का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नाव के माध्यम से नदी के अपस्ट्रीम क्षेत्र का भी जायजा लिया। यहां नदी की नई जलधारा तैयार करने के उद्देश्य से सिल्ट हटाने का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का मौके पर निरीक्षण किया.
सिल्ट हटाने के कार्य में सुधार के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी से निकाले गए सिल्ट और मिट्टी को तटबंध से पर्याप्त दूरी पर सुरक्षित रखा जाए, ताकि बारिश या जलस्तर बढ़ने पर वह दोबारा नदी में न बह जाए। उन्होंने यह भी पाया कि कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत कम क्षेत्र से सिल्ट हटाई गई है। इस पर संबंधित अभियंताओं को प्राक्कलन की पुनः समीक्षा कर निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
Saran News: बाढ़ सुरक्षा कार्यों की लगातार होगी निगरानी
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ सुरक्षा और कटाव निरोधक कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों, ताकि संभावित बाढ़ और कटाव से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










