सारण: अमनौर में 7 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोप, साइकिल मिस्त्री पर पॉक्सो एक्ट दर्ज कर पुलिस कर रही छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

अमनौर के विशुनपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद साइकिल मिस्त्री फरार बताया जा रहा है. पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Amanour girl molested: अमनौर स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद आरोपी साइकिल मिस्त्री फरार बताया जा रहा है. बच्ची के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार, उनकी सात वर्षीय बेटी साइकिल ठीक कराने गांव में स्थित साइकिल मिस्त्री की दुकान पर गयी थी. घर लौटने के बाद बच्ची ने परिजनों को दुकानदार द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी.

डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास सहित अमनौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की तथा उनका बयान दर्ज किया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. पीड़ित परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

इधर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


विज्ञापन
कुलदीप महासेठ

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन